मढ़ौरा के नये बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण

मढ़ौरा (सारण) :
प्रखंड में नये पदस्थापित बीडीओ अमरेश कुमार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. नये बीडीओ अमरेश्वर कुमार ने प्रभारी बीडीओ हेमंत झा से अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण के साथ प्रखंड के कर्मियों के साथ औपचारिक भेंट कर कार्यालय का मुयायना भी किया. आपको बता दे की इसके पूर्व बीडीओ अमरेश कुमार हाजीपुर सदर प्रखंड के बीडीओ के पद पर कार्यरत थे और स्थानांतरण के बाद मढ़ौरा के बीडीओ बनाये गये है. अपने पदभार के बाद नये बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही समय पर लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में होगा.फिलहाल मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को पंचायतों में पहुंचाने के कार्य में तेजी लाया जायेगा.सरकार प्रयोजित कार्यों को लेकर आम लोगों तक सहज ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जायेग. पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बना कर पंचायत में विकास कार्यों को गतिशीलता देने का हरसम्भव प्रयास किया जायेगा। नये बीडीओ ने विकास कार्यो को लेकर जनप्रतिनिधि और आम जनता से सहयोग की अपील की।