
बनियापुर ( सारण ):- बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के भिट्ठी हाईस्कूल के खेल मैदान में भकुरा प्रिमियर लीग सीजन-2 द्वारा आयोजित T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का फाईनल मुकाबला पिपरपाती और जलालपुर टीम के बीच खेला गया । वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व बनियापुर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बिजेन्द्र सिंह और भिट्ठी सहाबूद्दीन के मुखिया सतीश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह ने संयुक्त रुप से फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई । वहीं संगम बाबा ने सम्बोधन में दर्शकों व खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते हुये कहा की खेल से समाज में आपसी भाईचारा बढता है । खेल समाज को एक सुत्र में बाँधने का काम करता है । वहीं टास जीतकर पिपरपाती की टीम ने जलालपुर को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया । जलालपुर ने बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 157 रन बनाये । जवाब में खेलने उतरी पिपरपाती की टीम 134 रनों पर सिमट गई । और जलालपुर ने 23 रनों से मैच को जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन आफ द मैच जलालपुर के आनंद को और मैन आफ द सिरिज पिपरपाती के झुनमुनलाला को मिला । आयोजक जीतेन्द्र कुमार, अजीत सद्दाम, दीपक व अम्पायर अख्तर, मिथलेश और कमेन्टेटर अमरजीत गुप्ता थे ।




Recent Comments