अमनौर(सारण)।तीन दिन पूर्व भटकती हुई अमनौर पहुंची पन्द्रह वर्षीय लड़की को स्थानीय पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर,सारण को सौपा. मालूम हो कि तीन दिन पूर्व अकेले भटक रही लड़की को देख स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन गांव स्थित आर्केस्टा संचालक बिजय महतो ने उससे पूछताछ किया जहां उसके द्वारा बताया गया कि उसका नाम काजल कुमारी व घर गरखा है. जिसके पिता रमेश राय की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी मां भी घर छोडकर कही चली गई. वह अपने मामा के घर बसंतपुर आई थी पर किसी बात को लेकर वहां से भाग गयी. वह अपने मामा के यहां जाने को तैयार नहीं हुई तो आर्केस्टा संचालक ने अपने यहां शरण दिया था. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लगी तो थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने उस वे लड़की को थाना लाये तथा लफेयर छपरा को इस बाबत  सूचित  किया जहां सूचना के बाद वहां पहुंचे अधिकारी पुष्पा कुमारी व धर्मेंद्र कुमार को सौंप दिया. जो उस लड़की को बाल सुधार गृह के लिए अपनेे साथ छपरा ले गये.