महिला की मौत के बाद बिजली विभाग पर फूटा राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा
ロतार टूटने की सूचना पर काट दी जाती लाईन तो बच सकती थी महिला।
ロजर्जर तार को बदलने के लिए 10 जनवरी को दिया गया था आवेदन विभाग के कर्मियों ने कर दिया था नजरअंदाज

बिदूपुर(वैशाली) । बिदूपुर शनिवार को राजद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में बिदुपुर बिजली उपकेंद्र कार्यालय को घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के लापरवाही से 1 दिन पहले ही पानापुर दिलवारपुरगोवर्धन गाँव मे एक महिला की मौत हो गई हैं। शायद सूचना मिलते ही टूटे हुए तार से बिजली पर्वाह को रोक दिया जाता तो उनकी मौत नही होती उन्होंने कहा कि जर्जर तार बदलने के लिए बीते 10 जनवरी को एक पत्र बिदूपुर विधुत कार्यालय में दिया गया था लेकिन विभाग के कर्मियों ने इसकी अनदेखी कर दी जिसके साफ़ उदाहरण हैं एक महिला की मौत के रूप में हुआ। उन्होंने मांग किया है कि प्रखण्ड के सारे पंचायत व गाँव मे हाई टेंशन जो जर्जर हो गई है वो जल्द से जल्द बदले की कोशिश करे नही तो उन्होंने विधुत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली आफिस से लेकर सड़क पर विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। वही व्यपार मंडल के अध्यक्ष चंदभूषण उर्फ टुन्नी लाल राय ने पीड़ित परिवार वालो को जल्द से जल्द मुआबजे की मांग की। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। विदित हो कि वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत में देर रात में गिरी बिजली की तार की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस समय की है जब बिजली की तार गिर पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय सब पॉवर स्टेशन को दी थी। लेकिन टुटी तार में बिजली प्रवाह को नही रोका गया था। गुरुवार की देर रात जब बारिश शुरू हुआ तो तिलेश्वर राय की पत्नि उषा देवी घर से निकल कर मवेशियों को ठिकाने लगा रही थी। इसी बीच तार से पैरों को छु गई इसी दौरान वे धू धू कर जलने लगी। ग्रामीण उस समय कुछ कर पाते तबतक उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत पर ग्रामीणों और परिजनों ने शव को हाजीपुर महनार मार्ग पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस जाम स्थल पहुंचे। लोग विधुत एसडीओ को बुलवाने की मांग पर डटे थे। वही जाम स्थलों पर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष धिरज सिंह, राघोपुर पूर्व प्रत्याशी सह जाप नेता राजा यादव जिलाध्यक्ष पिन्टू यादव पहुचकर मृतक महिला के परिजनों से मिल कर हर सम्भवतः मदद कर मुवावजा दिलाने की बात कही गई इन लोगों के दबीश के करीब डेढ़ घंटे के बाद एसडीओ और जेई घटना स्थल का मुआयना कर घटना सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर मुवावजा राशि भुकतान करने की बात कहा गया तब जाकर उग्र प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसी बीच मुखियापति लव सिंह द्वारा कबिर अंत्येष्टि के तहत 5 हजार रुपए दिया गया था। इस मौके पर राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह, व्यपार मंडल अध्यक्ष चंदभूषण उर्फ टुन्नीलाल राय, राजद नेता कुंदन सिंह,सुकेश यादव,मितुल यादव,जिला छात्र उपाध्यक्ष अक्षय यादव,मलखान सिंह,मुन्ना सिंह,मणिलाल सिंह,प्रकाश यादव,राणा चंदन आदि दर्जनों राजद कार्यकर्ता महजूद थे।




Recent Comments