गड़खा।सीबीएसई के 10 वीं के परीक्षा में गड़खा प्रखण्ड के मिठेपुर निवासी फूलबाबू प्रसाद और कमल देवी के पुत्र कुमार प्रिन्स ने साइंस में 95 फीसद,सोशल साइंस में 93 फीसद तो गणित में 91 % अंक प्राप्त किया।वह जवाहर नवोदय विद्यालय देवती में पढ़ाई करता हैं।वह बड़ा आईआईटीयन बनना चाहता है।प्रिन्स के अव्वल अंक लाने से परिजनों व ग्रामीणों में जश्न का माहौल हैं।