रोमांचक फुटबाल प्रतियोगिता में एस एस क्लब मांझी की टीम ने सोनबरसा को 1-0 से पराजित किया

मांझी(सारण) : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में स्थानीय दलन सिंह हाई स्कूल के मैदान में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक फुटबाल प्रतियोगिता में एस एस क्लब मांझी की टीम ने सोनबरसा को 1-0 से पराजित किया। वहीं 800 मीटर की दौड़ में वशीम रजा ने प्रथम, अभय कुमार द्वितीय व अरविंद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में विवेक कुमार प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय व जिम्मी कुमार तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अभिराज कुमार ने प्रथम, गुड्डू कुमार द्वितीय व रौशन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जिसमें दर्शकों ने विभिन्न खेलों का भरपूर आनंद उठाया। विजेता टीम को शिल्ड आदि भी प्रदान किये गए। समापन के मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के छपरा के लेखापाल सत्यनारायण प्रसाद यादव व मुख्य अतिथि एसआई संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना जगती है। खिलाडियों को प्रतिभा दिखा कर अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिलता है। मानसिक विकास के लिए पढ़ाई व शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद का जीवन में काफी महत्व है। मौके पर अफसाना खातुन, कुश कुमार पंडित, वशीर अहमद, जेएस खुराना आदि मौजूद थे।




Recent Comments