रेलवे की व्यवस्था से लीची व्यापारियों एवं किसानों में हर्ष का माहौल

मुजफ्फरपुर। लीची भेजने के इच्छुक व्यापारियों एवं किसानों की सुविधा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लदान हेतु व्यापक प्रबंध किए जाने के संदर्भ में लीची व्यापारियों एवं किसानों तथा रेल प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन वेबीनार के माध्यम से पिछले दिनों किया गया l

वेबीनार में मुख्यालय के अधिकारी, सोनपुर मंडल के अधिकारी तथा मुजफ्फरपुर स्टेशन के अधिकारी ,पर्यवेक्षक एवं लीची व्यापारी और किसान द्वारा रेलवे से लीची लदान के संबंधित सुझावों पर चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान रेल प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया की विगत वर्ष की भांति ही गाडी सं० 11062 (जयनगर -लोकमान्य तिलक टर्मि०) में एक वी० पी० एवं 01 एस०एल०आर० की सुविधा के साथ अन्य गाड़ियों के एस० एल० आर० में लीची लदान की सुविधा दिया जाएगा। व्यापारियों द्वारा गाड़ी सं० 13201 (पटना -लोकमान्य तिलक टर्मि०) में दानापुर से लोक‌मान्य तिलक टर्मि० में लीची लदान हेतु कनेक्टींग वी०पी० की मांग रखी गयी, जिसपर रेल प्रशासन हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
व्यापारियों द्वारा बताया गया कि गणतव्य स्टेशन के द्वारा वी०पी०/एस०एल०आर० की अनलोडिंग /परिदान में विलम्ब किया जाता है, जिस कारण उनके फल समय से मण्डी में नहीं पहुँच पाते है। इस पर रेल प्रशासन द्वारा कहा गया कि गणतव्य रेलवे से समन्वय स्थापित कर वी०पी० / एस0एल0आर0 के अनलोडिंग / परिदान का कार्य ससमय पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा लीची लदान हेतु आनेवाले श्रमिक / किसानों के लिए पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य सुविधा का आश्वासन दिया। साथ ही लीची लदान हेतु आने वाले वाहनों को निशुल्क पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी।

अंत में व्यापारियों द्वारा विगत वर्ष लीची लदान की प्रक्रिया को सुलभ बनाने हेतु रेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई एवं इस वर्ष भी सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया, जिसपर रेल प्रशासन द्वारा बेहतर सुविधा का आश्वासन दिया गया।