
◆भोरहाँ के खेल मैदान में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर मैच का किया उदघाट्न
◆वाई सी सी क्रिकेट क्लब भोरहाँ द्वारा आयोजित
◆खेल दिलों को जोड़ता है – संगम बाबा
पानापुर (सारण ) :- पानापुर प्रखंड के भोरहाँ संग्राम राय के खेल मैदान में वाई सी सी क्रिकेट क्लब के बैनर तले मुरवाँ और बिजौली के बीच टी 20 किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया । जिसका उदघाट्न इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । मैच का शुभारंभ संगम बाबा ने बल्लेबाजी कर किया । वहीं संगम बाबा ने दर्शकों और खिलाड़ीयों को संबोधित करते हुये कहा की खेल दिलों को जोङता है क्योंकि आपके खेल के प्रदर्शन को देखने के लिये हीं हर वर्ग हर समुदाय से लोग एक साथ आकर आपका हौसला आफजाई करते हैं । टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच मुङवाँ बनाम बिजौली के बीच खेला गया । टुर्नामेन्ट के 20 ओवरों के खेल में मुङवाँ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 17 ओवर में 10 विकेट गँवाकर 103 रन बनाये । वहीं बिजौली की टीम 12 ओवरों में 51 रन बनाकर आल आऊट हो गयी । वहीं मुङवाँ की टीम 52 रनों से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला पार्षद प्रत्यासी सुरेश राय ने विजेता टीम के अददू को दिया । मौके पर आयोजक चंदन यादव, गुड्डू यादव, रणधीर यादव, सुरज यादव और एम्पायर तारकेश्वर यादव व रामपुकार यादव और कमेन्टेटर अरुण यादव के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।




Recent Comments