
दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो गंभीर जख्मी युवकों में एक की मौत, एक रेफर
मढ़ौरा (सारण) : सीमावर्ती थाना क्षेत्र अमनौर के ग्यासपुर में आमने सामने की दो बाइकों की टक्कर में दो युवक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसमे एक को ईलाज के लिये मढ़ौरा अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गई।मृतक युवक अमनौर थाना क्षेत्र के कासिम पुर निवासी हरि माधव सिंह का 23 वर्षिय पुत्र विकेश कुमार बताया जा रहा है।जबकि गभीर रूप से जख्मी भेल्दी निवासी वकील राय का 20 वर्षिय पुत्र टुनटुन राय है।जिनकी प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया।वही मामूली घायल तीसरे युवक भेल्दी निवासी भुनेश्वर महतो का 22 वर्षिय पुत्र बुधन महतो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद अमनौर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शिवगंज-रसूलपुर रोड में दो बाइकों के आमने सामने भिड़न्त में एक बाइक से एक जबकि दूसरे बाइक से दो लोग जख्मी हो गए।जिसमे दोनो बाइक सवारों में से एक एक काफी गंभीर हालत में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाये गये।जिसमें एक बाइक सवार ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया।जबकि दूसरे गभीर जख्मी बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।




Recent Comments