मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए फार्म जमा करने को लेकर लगी भीड़
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन समेत अन्य प्रखंडों के आरटीपीएस काउंटर
पर सभी बूढ़े लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का आवेदन पत्र जमा करने के लिएकाफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष याउससे अधिक आयु के व्यक्ति फॉर्म भरेंगे। पेंशन स्वीकृत होने पर उन्हें 400 प्रतिमाह एवं 80 वर्ष से अधिक आयु होने पर 500 प्रतिमाह पेंशन दी मिलेगा। प्रखंड के सभी पंचायतों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है।
—




Recent Comments