शॉट सर्किट से आग लगने के मामले में चालक पर प्राथमिकी
परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन (सिवान) : थाना क्षेत्र के बलुआड़ गांव में पांच जून को
ट्रक के चपेट में आने से विद्युत तार टूटने से योगेंद्र प्रसाद की झोपड़ी में आग लग गई
थी। इस दौरान उनका सात लाख का ट्रैक्टर तथा गेहूं, कपड़ा, बर्तन, नकद समेत
एक लाख से अधिक
की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस मामले में योगेंद्र प्रसाद ने
उक्त ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—




Recent Comments