मारपीट मामले में तीन पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान;

पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के सरौती में एक व्यक्ति को दरवाजे पर पड़ोसी द्वारा मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रामनाथ प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर पड़ोसी बैजनाथ प्रसाद, मंतोष प्रसाद तथा पशुपति देवी को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
——–