मारपीट, छह आरोपित

✍परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना मुख्यालय में दो नाबालिग बच्चियों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें छह को आरोपित किया गया है।आवेदन में कहा गया है कि गांव के कुछ लोग बच्चियों के पढ़ने जाते समय रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र टिप्पणी करते हैं। उनके इन हरकतों से परेशान होकर जब गुरुवार की रात शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी, तो गांव के कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो से पीछाकर रास्ते में घेर लिया और बच्चियों के साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।