
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता के लिए जन भागीदारी जरूरी : पूर्व मंत्री गौतम सिंह

वृक्षारोपण करते पूर्व मंत्री गौतम सिंह
मांझी(सारण)।दाउदपुर प्रखंड क्षेत्र में जन जीवन हरियाली, मद्यनिषेध, दहेज व बाल-विवाह उन्मूलन के पक्ष में बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और हांथों में हाथ थाम कर मानव श्रृंखला बनाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नील कमल ने बताया कि मेन रूट व सब रूट में 67 किलोमीटर की लंबी मानव-श्रृंखला बनाई गई। जिसमे कुल 1 लाख 83 हजार लोग शामिल हुए। जिनमें करीब बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, जीविका, क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि समेत आम जन शामिल हैं। छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर मझनपुरा से मांझी, मांझी- ताजपुर-सरयुपार, मांझी-एकमा पथ, छपरा-सीवान मार्ग पर पियानो से बनवार होते माने ढ़ाला तक, साधपुर छतर से कोहड़ा होते हुए चमरहियां तक सहित सभी ग्रामीण सड़कों पर लोगों ने मानव-श्रृंखला बनाया और नया विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया। सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों का मांझी श्रृंखला को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में डीटीओ जयप्रकाश नारायण, बीडीओ नील कमल, सीडीपीओ रीना श्रीवास्तव, पीओ हंसनाथ साह व अन्य अधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों, सभी विभागीय कर्मियों व समाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी सहयोगी पुलिस-कर्मियों के साथ शांति-व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय रहे। मानव सृंखला में पूर्व मंत्री गौतम सिंह भाजपा नेता राणाप्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह जदयू नेता निरंजन सिंह सुनील सिंह मनोज सिंह गुड्डू सिंह कृष्णा सिंह पहलवान ओम प्रकाश गुप्ता हसनैन अंसारी पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज पंकज सिंह अख्तर अली उदय शंकर सिंह आदि भी शामिल थे तमाम तैयारियों के बावजूद दो दो गांवों के बीच कतार टूटी हुई थीं। और सड़कें वीरान पड़ी थीं।
पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने मांझी प्रखंड मुख्यालय पर फलदार पेड़ लगाकर बृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर बीडीओ नील कमल चिकित्सा पदाधिकारी रोहित कुमार तथा पूर्व मुखिया अख्तर अली समेत अनेक गणमान्य मौजूद थे।
।जाम में फंसे डीआईजी ने एसपी को लगाया फोन।
मानव सृंखला को लेकर बलिया मोड़ पर वाहनों का आवगमन पुलिस ने रोक रखा था इसी बीच जाम में सीआरपीएफ के डीआइजी व मांझी के गुर्दाहां खुर्द निवासी शाहनवाज खान ने सारण एसपी को फोन किया तब जाकर पुलिस ने उनकी कार छोड़ी।




Recent Comments