कुमुद रंजन सिंह/ बिहार शरीफ : राष्ट्रीय राजपूत महासभा नालंदा रविवार 19 जनवरी को महाराणा प्रताप के पूण्यतिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप स्मृति महोत्सव का 424 वां भव्य आयोजन राष्ट्रीय राजपूत महासभा के स्थानीय कार्यालय उदंतपुरी किलापर बिहार शरीफ परिसर मे किया।इस आयोजन को राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने स्वाभिमान सह राजनीतिक वजूद के रूप मे आयोजित किया गया।इस अवसर पर महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और चरित्र एवं संघर्ष पर व्यापक रूप से व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्ष को याद करते हुए आज इसकी जरूरत बताई।इस अवसर पर हरनौत प्रखंड अध्यक्ष स्व.गौतम कुमार सिंह फंटू जी के हत्या और हत्यारों के अभीतक गिरफ्तारी में पुलिस और प्रशासन के शिथिलता पर व्यापक संघर्ष का रणनीति बनाई गई।राष्ट्रीय राजपूत महासभा के द्वारा आयोजित आज के महाराणा प्रताप स्मृति महोत्सव को असफल करने के लिए पुलिस-प्रशासन लहरी थाना ने ऊपरी दबाव में कार्यक्रम के संयोजक श्री सिद्धनाथ कुमार को समय से पहुंचने में बाधित करने के लिए उन्हें थाने में गिरफ्तार कर रोके रखा और कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत ही उन्हें मुक्त किया।ऐसे कुकृत्य के लिए और इस प्रकार के घृणित प्रयास के लिए राष्ट्रीय राजपूत महासभा घोर निंदा करती है और दुख व्यक्त कर सरकार को चेतावनी देती है कि इस प्रकार के कार्यों से बाज आयें। अन्यथा राष्ट्रीय राजपूत महासभा व्यापक निर्णय करने के लिए वाघ्य होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक रोहित राज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताएं कि इस वर्ष 19 जनवरी को बिहार राज्य में राष्ट्रीय राजपूत महासभा 109 स्थानों पर महाराणा महोत्सव का आयोजन कर अपने वीर बांकुरा प्रथम स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन करने का कार्य कर रहा है।इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे रामविलास सिंह,राणा गोपाल सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अखिलेश कुमार,श्यामसुंदर प्रसाद,
जनार्दन सिंह,उदय राज सिंह, बिंदा सिंह,सत्येंद्र नारायण सिंह, रामाकांत सिंह,बिंदेश्वर सिंह आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।