मढ़ौरा में जल जीवन हरियाली पर संदेश देने मे सफल रहा मानव श्रृंखला

मढ़ौरा ।

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों को लेकर आम जागरूकता को बढ़ाने के लिये जन समर्थन के लिये पूरे बिहार में बनी मानव श्रृंखला में मढ़ौरा में 32 किलोमीटर का अटूट मानव श्रृंखला बनी ।

श्रृंखला में स्कूली बच्चें , जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहीत प्रशासन के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी । सभी ने एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक अऔर प्रेरित किया । मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में नीजी स्कूल के छात्र- छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और जागरूकता के लिये नारे लगाये ।


मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मुख्य रूप से एस एच-73 पर धेनुकी सरकारी गाछी से-अमनौर पुल तक 12 किलोमीटर, धेनुकी चौक से शिवगंज तक 10 किलोमीटर और रामपुर-सिसवा नहर के रास्ते प्रखंड क्षेत्र के सीमांत तक 10 किलोमीटर की दूरी में मानव श्रृंखला का अटूट निर्माण किया गया । श्रृंखला में अनुमानित 70 हजार लोगों ने अपनी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सड़को पर सक्रिय रहे एसडीओ और अधिकारी

मानव श्रृंखला को लेकर निर्धारित सड़क पर अधिकारी लगातार सक्रिय रहे । मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, स्थापना डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता,मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ ओमप्रकाश, मढ़ौरा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वशु श्री, मढ़ौरा नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीआरपी संतोष प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मार्गो का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था को नियंत्रित करते देखे । वही चिकित्सा को लेकर सरकारी और निजी विभाग के एम्बुलेंस लगातार भ्रमण करते रहे । पुलिस प्रशासन भी मानव श्रृंखला को लेकर मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में सक्रिय रहे । मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी सुबह से अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानव श्रृंखला में मढ़ौरा के पूर्व जदयू विधायक लालबाबू राय, भाजपा के नागेंद्र राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बलीराम उर्फ गामा सिंह,
अधिवक्ता संजय सिंह,ब्रज किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुये।