
मानवीय संवेदना की मिशाल पेश किया ‘अनुभव जिंदगी का’ नामक वाट्सअप ग्रुप के सदस्यों ने, बीमार रोहित के लिए छः यूनिट किया रक्तदान
मांझी(सारण) : सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का नामक वाट्सअप ग्रुप के प्रयास से बीमार रोहित कुमार को मिला नया जीवन। एप्लास्तिक नामक बीमारी से जूझ रहे रोहित कुमार को उक्त वाट्सअप ग्रुप द्वारा क्रमशः छः यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध कराया गया। बुधवार को छपरा सदर अस्पताल में पत्रकार मलय कुमार सिंह ने रोहित के लिए एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। इससे पहले पत्रकार हेमन्त कुमार शर्मा युवा नेता ई सौरभ सन्नी उर्फ पंडित पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह धनजीत कुमार तथा रंजीत यादव ने रक्तदान कर रोहित कुमार को नई जिंदगी दी। स्थानीय नरपलिया निवासी रंगीला राम के पुत्र रोहित कुमार को लखनऊ पीजीआई में इलाज हेतु समाजसेवी जितेंद्र यादव ने जन सहयोग से एकत्र राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में परिजनों को सौंपा।




Recent Comments