राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।।थाना परिसर में आने वाले को शुद्ध पेयजल की ब्यवस्था की गयी है कोई फरियादी या किसी की गिरफ्तारी भी की जायेगी उसे आदर सहित पेयजल पिला कर उसकी बात को सुनी जायेगी।बुधवार के दिन थाना में पहुचे बीडीओ एवं चिकित्सक डॉ साबिर के पहुचने पर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा जल पिलाकर बात करने की परम्परा शुरू हुई।वही इस पहल से आसपास के लोग एवं फरियादी ने इसको लेकर थानाध्यक्ष को साधुवाद किया एवं इस परम्परा को सराहा है।इधर थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि गर्मी की मौसम अब शुरू हो गयी है 29 पंचायत के लोग प्रतिदिन किसी न किसी कार्य से आते है जिनको सेवा करना सभी अधिकारियों का कार्य है।उन्होंने थाना में सभी अधिकारियों एवं स्टाफ को आदेश दिया है कि थाने में कोई भी आये उसे आदर पूर्वक बैठा कर उनकी बातें को सुना जाये एवं उनके कार्य को किया जाये वही उन्होंने लोगो से अपील की कोई भी बिचौलियों की चक्कर मे न पड़के सीधे अधिकारियों से मिले जब कोई बात नही सुने तो हमसे मिलकर उनकी शिकायत करे उनपर कार्यवाही की जायेगी।