
माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव को लेकर मशरक में पहुँचे शिक्षक नेता
छपरा। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालय समिति के चुनाव के बाद नए वर्ष में प्रखंड संघ के चुनाव होना निश्चित है । जिसे लेकर सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओ के प्रखंड के स्कुलो का सघन दौरा शुरू कर दिया है । मंगलवार को संघ बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह जिला सचिव राजा जी राजेश , प्रमंडलीय संरक्षक रामजीवन सिंह जीवन के साथ एक दर्जन शिक्षक नेताओ ने मशरक प्रखंड के आधे दर्जन से अधिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षको के साथ भावी चुनाव की रणनीति बनाई। संघीय नेताओं ने कहा कि आसन्न चुनाव में प्रखंड से लेकर राज्य इकाई तक नियोजित शिक्षक संघ के पदाधिकारी बन शिक्षा एवं शिक्षको के न्याय की लड़ाई को मुकाम दिलाएंगे। प्रखंड के अवध उच्च विद्यालय चैनपुर , लोकमान्य उच्च विद्यालय कुंदरिया राजापट्टी , राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक, उच्च विद्यालय हरपुरजान , बहुआरा , खैरमपुर सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया । संघ में नियोजित शिक्षकों के भागीदारी को लेकर शिक्षको में खासा उत्साह दिखा। जिला शिक्षक नेताओ में
पुनीत रंजन,नागेन्द्र राय,पंकज कुमार सिह,वसीमुल हक ,महेश प्रसाद चौरसिया, संजय कुमार सिंह, कामिनी राज, अरूण कुमार बर्णवाल, विनय कुमार सिंह , रामप्रवेश पंडित, महेश सिंह सहित अन्य थे।




Recent Comments