मांझी(सारण)। जर्जर सड़क के निर्माण के लिए जयप्रभा सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन बन्द कर दिए जाने के बाद मांझी सिसवन वाया ताजपुर राजकीय मार्ग पर वाहनों का जबरदस्त दबाव बढ़ गया है। जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण उक्त सड़क पर ओवरलोडेड भारी वाहनों का परिचालन बेरोकटोक जारी है। इस वजह से मांझी से सिसवन तक कि सड़क अनेक स्थानों पर टूट कर जर्जर हो गई है। बुरी तरह टूट कर खतरनाक हो चुके इस सड़क पर भभौली तथा मटियार के समीप रोज रोज भारी वाहनों के धंसने तथा जाम की समस्या आम हो गई है। गुरुवार को भी उक्त स्थानों पर घण्टों जाम लगा रहा तथा वाहन संचालकों व राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ा।