मांझी(सारण)। मांझी की प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी के पुत्र संतोष कुमार पर हमला कर कथित रूप से महम्मदपुर में संचालित लक्ष्मण गैस एजेंसी का बिक्री का रुपया लुटे जाने की खबर है। इस सम्बंध में जख्मी संतोष ने बताया कि एजेंसी बन्द कर घर लौटने के दौरान यह घटना घटी। पैसा कितना था यह स्पष्ट नही हो सका है। संतोष का हाथ फ्रैक्चर हो गया है तथा सिर में गम्भीर चोट की खबर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा रेफर कर दिया गया है।