शिक्षकों का एक बड़ा तबका नियोजित और वित्त रहित शब्द का दंश झेलने को मजबूर- डॉ अनुजा सिंह

मढ़ौरा(सारण). शिक्षकों का एक बड़ा तबका नियोजित और वित्त रहित शब्द का दंश झेलने को मजबूर है. उन्हें अपनी प्रत्येक उचित मांग के लिए भी आंदोलन और न्यायालय का दरवाजा खटकाना पड़ रहा है. उक्त बातें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी विधान परिषद प्रत्याशी श्रीमति डॉ. अनुजा सिंह ने शिक्षकों की दुखती रग पर उम्मीद की मरहम पट्टी करती हुयी अपनी क्षेत्र भ्रमण के दौरान मढ़ौरा में कहीं. सोमवार को मढ़ौरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी. के सिंह के आवास पर जुटे शिक्षकों के साथ अपनी चुनावी अभियान की चर्चा में कही कि वर्ष 2017 से ही आप सबों की ज्वलंत मुद्दों को लेकर विश्विद्यालय स्तर पर निराकरण में लगी हूँ और इस बार के सारण शिक्षक क्षेत्र से भावी विधान परिसद प्रत्याशी के तौर पर आपके भरोसा को जितने के लिये सतत क्षेत्र भ्रमण में हुँ।सामने वाले के विश्वास पर खड़ा उतरने का सवाल हमेशा भविष्य के गर्त में होता है, फिर भी आप मुझ पर एक बार भरोसा जताते हुए विधान परिसद में भेजने का काम करते हैं तो निश्चित ही एक सीमा के अंदर आपके आवाज को सदन से लेकर सड़क तक बुलंद करने का काम जरूर करूंगी.श्रीमति सिंह ने वर्तमान विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह पर सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन परोक्ष रूप से वित्त रहित और नियोजित शिक्षकों की समस्या घटाने के बजाय बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कही की ये निवेदन समिति के अध्यक्ष पद पर विराजमान होते हुए भी समान काम के लिये समान वेतन की मांग के ज्वलंत मुद्दे को बिहार सरकार द्वारा कोर्ट में घसीटने से रोक नहीं सके और साथ ही सरकार के कूटनीति और षड्यंत्र पर एक रणनीति के तहत चुप्पी साध लिए. शिक्षकों के अन्य मांगों में वेतनमान, अनुदान और मूल्यांकन कार्य के भुगतान में हो रहे विलंब की बात करते हुए कही की सरकार बिना आंदोलन के आज तक कोई मांगे नहीं पूरी की है,इसलिए सरकार को अगला चुनाव आसान नहीं होगा.अपने मजबूत दावेदारी के पक्ष में तर्क दी कि मेरी छपरा, सिवान, गोपालगंज, मोतिहारी और बेतिया से काफी जुड़ाव है और राजनीति शास्त्र की विषय ज्ञान के साथ ही गोपालगंज से पूर्व जिला परिसद सदस्य रह राजनीति की पाठशाला में भी राजनीतिक अनुभव ली हूं. आपको बता दें कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी विधान परिषद प्रत्याशी डॉ श्रीमति अनुजा सिंह गोपालगंज के कमला राय कॉलेज में राजनीति शास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर है. पूर्व में गोपालगंज से जिला परिषद की सदस्या रह चुकी है. इस मौके पर स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, पीपी इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ौरा, केपी उच्च विद्यालय शीलहौरी,माँ एस.के.इंटर कालेज मुबारकपुर के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी दर्जनों की संख्या में उपस्थित थे.




Recent Comments