मांझी(सारण)। बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की प्रखंड इकाई के तत्वावधान में बीआरसी मांझी के परिसर में हड़ताली शिक्षकों का 16वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा l शिक्षकों ने कहा कि जब तक वेतनमान की मांग सरकार मान नहीं लेती है व लिखित रूप में कोई ठोस आश्वासन नहीं देती है, तब तक इस हड़ताल को जारी रखेंगे। चाहे धन की कमी हो या किसी भी प्रकार की सहयोग की बात हो हम लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। सरकार से लड़ाई अंत तक लड़ेंगे। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं में शिक्षक टी एन तिवारी, पंकज प्रकाश सिंह, उमेश यादव, मनोज सिंह, रविन्द्र ठाकुर, मुकेश पंडित,
विजेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश रंजन सिंह व संचालन तिजामुद्दीन अंसारी ने किया।