शराब बरामदगी मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव स्थित तालाब से 345 लीटर अंग्रेजी शराब रविवार को बरामद की थी। इस मामले में सअनि दिनेश शर्मा के बयान पर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 159/19 में दर्ज की गई है जिसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में सिरसांव निवासी अवधेश प्रसाद, परमानंद प्रसाद एवं राजू महतो को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
——-




Recent Comments