मांझी के कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण सह कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन

⏺️मांझी(सारण)। कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी के परिसर में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण कार्य्रकम सह कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी नील कमल ने वृक्षारोपण। किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की जरूरत है। पेड़-पौधे हैं तभी हमारा जीवन सुरक्षित है। वहीं मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद ने वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान हालात में वृक्ष हमारे परम मित्र व जीवन के आधार हैं। डॉ. कन्हैया लाल रेगर ने मृदा स्वास्थ्य व जल संरक्षण विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ. जितेंन्द्र चन्दोला ने वैज्ञानिक पद्धति से वृक्षारोपण की जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार सिंह ने वृक्षारोपण के साथ-साथ पशुपालन की समस्या के निराकरण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। गोष्ठी का उपरांत अतिथियों द्वारा 107 किसानों के बीच महोगनी, साल, अमरूद, आम, लीची, आंवला, जामुन, अर्जुन, मौसमी आदि के 713 पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम में राम लगन यादव, शत्रुध्न यादव, नागेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।