युवक की पिटाई की निंदा

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के चांदपरसा निवासी नागेंद्र महतो एवं उनकी पत्नी के साथ अंचलकर्मियों द्वारा मारपीट करने एवं उन पर झूठा आरोप लगाकर थाना में बंद कराने की भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने निंदा की। प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने कहा कि दोनों दंपती आरटीपीएस काउंटर पर जाति, निवास एवं आधार कार्ड में सुधार कराने गए थे। तभी उनकी पिटाई कर थाने में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हसनपुरा ब्लॉक दलालों एवं बिचौलिए द्वारा चलाया जाता है। महुअल महाल का छोटू पिछले 12 सालों से अपने गृह प्रखंड में कार्यपालक सहायक के पद पर जमा हुआ है। आम जनता जब भी जाति, निवास, आय एवं दाखिल खारिज के लिए जाती है,