बिजली आपूर्ति न होने के कारण उपभोक्तो मे रोष

ए.के.केशकर
खागा(फतेहपुर) 3 अप्रैल । किशनपुर बिजली उपकेन्द्र मे४८ घण्टे मे मात्र ४घऩ्टे ही आपूर्ति मिलती है जहां किसानो को फसलो की सिचाई का संकट बना हुआ है वही गर्मी से निजात नही मिल रही है लोगो की रात मे नीद हराम है बिजली न आने से तहसील खागा के ग्राम अमनी.बिजयीपुर(ब्लाक) सिलमी बरैची.रानीपुर.बहेरा जगतपुर .लोधौरा सहित दर्जनो गांव के ग्रामीण परेशानी से जूझ रहे है उपभोक्ता अचलसिंह.बिनयसिंह.अरबिन्दसिह बिनयमौर्या आदि लोगो ने बताया कि प्रतिदिन कही न कही जर्जर तारे टूट कर गिर जाता है जिससे आपूर्ति बधित हो जाती है बिभाग से शिकायत के बाद भी कई दिनो तक कार्य नही होता जे० ई० जितेन्द्र कुमार मोर्या ने बताया की जर्जर तारो के टूट ने की सूचना मिलते ही लाईनमैन को भेजकर दुरुस्त कराया जाताहै तारो का स्टीमेट बना करभेजा गयाहै जैसे ही नयी तारे आजायेगी जर्जर तारे हटा दिया जायेगा




Recent Comments