छपरा : अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सारण सुजीत कुमार के द्वारा बताया गया है कि महिला जन-धन खाता से जून माह के राशि की निकासी के लिए खाता संख्यानुसार अलग-अलग तिथियाँ निर्धारित की गयी हैं ताकि बैंकों में भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी का अनुलापन हो सके।एलडीएम ने बताया है कि भारत सरकार की ओर से महिला जन धन खाताओं में अप्रैल माह से तीन महिनों तक 500 रूपये प्रति माह देने की घोषणा की गयी है। इसकी तीसरी किस्त की राशि रुपया 500/- माह जून के लिए महिला जन धन खाताओं में डाल दी गयी है। खातों से रूपया निकासी में भीड़ न लगे इसके लिए खाता संख्या के अंतिम अंक के अनुसार रूपये की निकासी की जा सकेगी। जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है उसका भुगतान 5 जून को, जिन खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है उसका भुगतान 6 जून, जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है उसका भुगतान 8 जून, जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उसका भुगतान 9 जून तथा जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है उसका भुगतान 10 जून को किया जायेगा। 10 जून के बाद खाता धारी किसी भी कार्य दिवस में बैंकिग कार्य अवधि में बैंक शाखा या बीसी केन्द्र से राशि की निकासी कर सकते हैं।