अवतार नगर मे मारपीट , दो प्राथमिकी दर्ज-
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव मे मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है जिसमे दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है
इस संबंध मे मीरपुर जुअरा गाँव निवासी रोहित कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे बताया गया है कि मै सब्जी खरीदने डुमरी जुअरा स्टेशन जा रहा था रास्ते मे ही अपने घर के सामने घेर कर गाँव के ही संजय माँझी , सोनु माँझी , सोनाली माँझी , सनित माँझी , विट्ठल माँझी , झलक माँझी मनीष माँझी एवं कैलाश माँझी ने मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
वही उसी गाँव के सोनु माँझी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने कहा है कि जब मै छपरा से घर आ रहा था तो गाँव के ही योगी राय , सम्मन राय , पंकज राय , रंजन राय , मली राय , नागेन्द्र राय , प्रशांत कुमार , विधाभुषण राय , बच्चा राय , विनय राय एवं चन्दन राय ने मुझे घेर लिया एवं गाली गलौज करने लगे मना करने पर देशी कट्टा से फायर कर दिए लेकिन मुझे नही लगा जिसके बाद वे लोग मुझे लाठी डंडे फरसा आदि से मारने लगे जब आवाज सुनकर मेरे परिजन छुड़ाने आए तो वे लोग उनलोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।




Recent Comments