मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय प्रखण्ड के शिल्हौरी स्थित शिव मंदिर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर शनिवार को हजारों श्रधालु भक्तों ने जलाभिषेक किया । प्रसिद्ध शिलहौरी मंदिर में श्रध्दालुओ की भीड़ रात 2 बजे से ही शुरू हो गयी थी , जो दोपहर तक भी भीड़ की स्थिति जस की तस थी। मढ़ौरा अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था और सुरक्षा सम्बंधित जानकारी हासिल किया था । एसडीओ योगेंद्र कुमार और डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मजिस्टे्ट और पर्याप्त संख्या मे पुरुष और महिला पुलिस बलों की तैनाती का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुरूप ही प्रशासन भीड़ नियंत्रण को लेकर अहले सुबह से ही मुस्तैद दिखा। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू संचालन के लिए पुलिस प्रशासन की टीम भ्रमणशील भी थी, ताकी जाम की स्थिति पैदा नहीं हो।विदित हो की पवित्र फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिये हजारों की संख्या मे प्रति वर्ष भीड़ जूटती है।मंदिर मढौरा अनुमंडल मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर मढौरा-छपरा मुख्य पथ से सटा हुआ है ।श्रधालु भक्तो को जिले के किसी भी छोड़ से आवागमन के लिये सड़क एवं रेलमार्ग से जुड़े होने के कारण आना आसान होता है। इसको लेकर मंदिर न्यास कमिटी ने सजावट से लेकर शीतल पेय जल की व्यवस्था किए हुऐ था। इस मैके पर कमिटी के सदस्य संजय सिंह, ब्रज किशोर सिंह, कृष्णा सिंह, अंकित कुमार आदी लोग व्यव्स्था में मुस्तैद दिखे।


शिलहौरी मंदिर का हैं ऐतिहासिक महत्व:

मंदिर मे गर्भ गृह का गौरवशाली द्बार ,चार आकर्षण वाले मंदिर के गुम्बद,धर्मशाला ,पोखर ,ऐतिहासिक नारद मोह वाली कुआं श्रधालुओं को अपनी ओर हमेशा ही धार्मिक आस्था से सरावोर कर खींच लाती है ।महाशिव रात्रि के दिन हजारों श्रधालु प्रति वर्ष जलाविषेक करते है।