महाराजगंज लोकसभा चुनाव : प्राथमिक विद्यालय टेढ़ा के बूथ संख्या 190/191पर ईवीएम में गरबड़ी को लेकर आधे घंटे मतदान रहा बाधित

#बूथ संख्या 191 पर नई ईवीएम मशीन लगा,तब शुरू हुआ मतदान

छपरा . इसुआपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कन्या टेढ़ा के बूथ संख्या 190/191 पर ईवीएम में गरबड़ी को लेकर पोलिंग कर्मी हल्कान रहे।बाद में चुनाव अधिकारियों ने सूचना पर लगभग आधे घंटे बाद बूथ 191पर नई ईवीएम मशीन लगायी दी गई । जबकि 190 पर का मशीन ठीक कर लिया गया।
जिससे बूथ पर महिला व पुरुष मतदातओं की लंबी लाइन लग गई थी ।वही लाइन में खड़े लोग कुछ देर परेशान दिखे ।जहां पर बाद में ईवीएम बदल कर सुचारू रूप से मतदान शुरू करा लिया गया ।

👉पहली बार मतदान को लेकर युवती थी उत्साहित-

इसी बूथ पर एक युवती सुमन कुमारी ने पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी।जिन्होंने ईवीम के बदले जाने के बाद मतदान समान्य ढंग से शुरू हो जाने पर अपना मत प्रयोग किया जहां पर उसे पहली बार मतदान करने पर मतदानकर्मियों ने प्रमाण पत्र भी दिया युवती ने प्रमाणपत्र पाकर काफी उत्साहित दिखी ।