महराजगंज लोकसभा से राजद के घोषित प्रत्याशी रणधीर सिंह 16 अप्रैल को करेगें नामांकन, जनता से मांगा आर्शीवाद कोपा : महाराजगंज के राजद प्रत्याशी रंधीर सिंह आगामी 16 अप्रैल को अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल करेगें।वे बुधवार को जलालपुर बाजार पर व्यवसायियों से मिलकर आर्शीवाद ले रहे थे।उन्होंने आमलोगों से नामांकन में चलने का भी आग्रह किया।इस मौके पर रंधीर ने कहा कि महाराजगंज में महागठबंधन की आंधी चल रही हैं।क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिस तरह से लोग समस्याएं गिना रहे हैं।लग रहा है कि महाराजगंज नेतृत्व विहीन सा हो गया है। रंधीर ने अपने पिता के कार्यकाल के उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने बसडीला, सकड्डी, जलालपुर, धरान बाजार, भटकेसरी बाजार का दौरा किया।मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र यादव,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, कांग्रेस नेता मनोज तिवारी, जागा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, मुखिया संघ के संरक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रमुखअखिलेश पासवान,अमित सिंह, देव कुमार राय, डब्ल्यू सिंह कुमना वाले, मुकेश कुमार सिंह, धूपन सिंह, आदि सैकड़ो कार्यकता मौजूद थे।