
- साहेब बाबा मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने किया ।
- खेल से आपसी भाईचारा कायम रहता है – संगम बाबा
मशरख (सारण ) :- मशरख प्रखंड के साहेब बाबा मेमोरियल T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट के बैनर तले महना बनाम बहरौली के बीच फाईनल मैच का मुकाबला बाबू साहेब बंसोहीं के खेल मैदान में हुआ । जिसका उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर किया व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । मुखिया संगम बाबा ने खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा कायम रहता है । खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. खेल में तो एक दूसरे की जीत व हार तो होती रहती है। वहीं टास जीतकर महना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का स्कोर रखा । वहीं जबावी पारी खेलते हुए बहरौली की टीम ने मात्र 190 रन बनाकर धारासायी हो गयी और महना की टीम ने 20 रनों से मैच को जीतकर कप पर कब्जा कर लिया । मैन ऑफ द मैच महना टीम के जमशेद को और मैन आफ द सिरिज बहरौली टीम के विकास को दिया गया । मौके पर आयोजक मुखिया अरविन्द सिंह, पंचायत समिति सदस्य नागेन्द्र सिंह, छोटा विवेक, कृष्णा सिंह, सुदामा सिंह, बच्चा सिंह, एम्पायर आफताब व अनुज और कमेन्टेटर रितेश के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments