महज पांच घण्टे में अपह्रत युवक खुद पहुँच गया थाने, खुद अपने अपहरण की रची थी साजिश
दैनिक खोज खबर डेस्क
शहर के योगिनियां कोठी इलाके से अपह्रत युवक महज 5 घण्टे के भीतर ही थाने पहुँच गया। योगिनियां कोठी निवासी मो इमामुद्दीन ने अपने 17 वर्षीय पुत्र सोनू के अपहरण किये जाने की प्राथमिकी नगर थाने में शुक्रवार की रात्रि दर्ज कराई थी। सारण एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने सोनू के दोस्तो के घर पर छापेमारी शुरू कर दी और कथित अपहरण किये जाने की खबर की महज 5 घण्टे बाद ही सोनू थाने पहुँच गया।

पुलिस आज उसे न्यायालय में पेश करेगी। सारण एसपी ने कहा कि खुद ही युवक ने अपने अपहरण की बात अभिभावकों को क्यो बताई इस बात की जाँच की जा रही है। इसमे और कौन कौन लोग या उसके मित्र शामिल है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

सारण एसपी हरकिशोर राय (फाइल फोटो)
बहरहाल अपह्रत युवक के सकुशल घर आने से परिजनों समेत अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वही सारण पुलिस के काम की भी लोग सराहना कर रहे हैं।




Recent Comments