मढ़ौरा।रविवार की सुबह गौरा बाजार पर अनियंत्रित ट्रक से कुचल एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल बताये जा रहे हैं।मृतक महिला 45 वर्षीय फूलकुमारी देवी अवांरी गांव के विजय कुमार सिंह की पत्नी बताई गई है।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने ट्रक छोड़ फरार हो गया।मौके पर पहुंची गौरा ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी।