।
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र के धनहा-रतवल मुख्य मार्ग के नैनहा ढाला के पश्चिम दिशा के दियारे में भीषण लगे गन्ने की खेत में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे दर्जनों किसानों का 50 एकड़ भूमि में लगे गन्ना जलकर राख हो गया। सूचना पर नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में काफी मशक्कत किए। जिसके बाद आग पर थोड़ा बहुत काबू पाया गया। तब तक सूचना देने के घंटो बाद अग्निशमन दयारे में पहुंचकर गन्ने में लगे आग को बुझाया। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर नैनहा ढाला के पश्चिम दिशा के रेवहिया दियारे में लगे गन्ने की फसल में अचानक आग पकड़ लिया। जब तक दियारे के लोग कुछ समझ पाते एवं स्थानीय थाना को सूचना देते तब तक किसानों का 50 एकड़ भूमि में लगे गन्ने का फसल जलकर राख हो गया।
सूचना पर नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि आग की लपटें काफी तेज थी। लेकिन बावजूद भी थाना के पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर दियारे के लोगों के सहयोग से आग को बुझाने में विशेष रूप से मदद किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन को सूचना दे दी गई। लेकिन जब तक अग्निशमन पहुंचता तब तक आग को काफी हद तक काबू में कर लिया गया था। जिससे दियारे में लगे सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल जलने से बच गया। अग्निशमन पहुंचने के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। चिउरही पंचायत के मुखिया बिरेन्द्र यादव ने बताया कि अगलगी में लगभग 15 किसानों का 50 एकड़ खेत मे लगा गन्ना जलकर राख हो चुका है। जिसमें किसान नगीना खटीक, छोटे लाल खटीक, भीमल खटीक, मोती खटीक, शारदा खटीक, अमेरिका बीन, गोवर्धन बीन सहित अन्य किसानों का गन्ना जलकर राख हो गया। मुखिया ने बताया कि आग कैसे लगी है इसका पता नहीं लग सका है ।इसकी सूचना मधुबनी सीओ को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करते हुए ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में काफी मदद किए। इस संबंध में पूछने पर मधुबनी सीओ रंजीत कुमार ने बताया कि दयारे में आग लगने की सूचना मिली है अंचल कर्मी को भेजकर जांच कराई जा रहीहै




Recent Comments