मशरक में ज्वेलरी दुकान में डकैती, दो घायल

मशरक(सारण) : मशरक बाजार के स्टेशन फीडर रोड अवस्थित सोने चांदी के दुकान में आधा दर्जन की संख्या में डकैतों ने डकैती करने के दौरान दो को हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला स्टेशन फीडर रोड में थाना परिसर से थोड़ी दूर पर अवस्थित गणेश ज्वेलरी व बर्तन स्टोर में बुधवार की रात्रि आधा दर्जन की संख्या में हथियार से लैस डकैतों ने शंकर प्रसाद सोनी की गणेश ज्वैलर्स की दुकान का शटर काट दिया, फिर शटर के नीचे लगे गेट का ताला काटने लगें। उसी वक्त सामने के मकान से उमेश प्रसाद (38 वर्ष) पिता- योगेन्द्र प्रसाद पेसाब करने के लिए बाहर आये तो खटपट की आवाज सुनकर वे पूछने लगे- कौन है, तब तक डकैतों ने उन्हें ही कब्जे में ले लिया और उन्हें ले जाने लगे। जिससे वो जोर जोर से चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर बगल के गुमटी में सोये धर्मनाथ प्रसाद (56 वर्ष) पिता – स्व. हरिहर प्रसाद जगे और गुमटी से जैसे ही निकले की डकैतो ने हथियार के बट से उनके सर पर मारकर घायल कर दिया। उसी समय छत के उपर से दिलीप कुमार कुशवाहा टर्च जलाकर देखा जिससे डकैतों ने छत पर खड़े दिलीप पर फायर कर दिया जिससे वो बाल बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जगे, तब तक डकैत अंधेरे का लाभ उठा भाग गये।घटना के दौरान रात्री गश्ती कर रही पुलिश जब शोर गुल सुन कर घटना स्थल पर पहुंची तब तक अपराधी भाग चुके थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नही है। बीच बाजार में डकैती की घटना से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है । मौके पर दुकानदारों द्वारा एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इसके पहले गत वर्ष पहले भी इस दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है।