
पंचायत वार बनेंगे आधार: सीओ मशरक
✍️हरि किशोर सिंह/मशरक(सारण) : मशरक प्रखंड कार्यालय मे बन रहें आधार सेन्टर पर अब पंचायतवार बनेंगे आधार । आपकों बता दे कि सरकार द्वारा सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेन्टर की स्थापना की गई जिससे पूरे प्रखंड के लोगों को आधार बनाने में लगा की अब बहुत सहुलियत होंगी । पर मशरक प्रखंड क्रार्यालय परिसर मे आधार सेन्टर पर लोगों की लम्बी कतार लगनी शुरू हो गयीं और बराबर मारपीट की शिकायत भी आने लगी । स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत सीओ ललित कुमार सिंह को दी । जिससे सीओ मशरक ने मामलें पर गहन चिंतन करने के बाद प्रखंड परिसर में आधार सेन्टर बनाने की व्यवस्था मे परिवर्तन कर दिया । अब आधार हर दिन अलग-अलग पंचायतों के हिसाब से बनेंगे ।
जिसके लिए एक रोस्टर चार्ट जारी किया है जिसमें सोमवार को चाँद कुदरिया, कवलपुरा, बंगरा मंगलवार को जजौली, बहरौली, मशरक पूर्वी बुधवार को नवादा,सेमरी, दुरगौली गुरूवार को गंगौली, खजुरी, डुमरसन शुक्रवार को कर्ण कुदरिया, मशरक पश्चिमी, अरना शनिवार को मदारपुर, सनौली।
उनकी ईस व्यवस्था से मशरक पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह,सारण जिला जदयू महासचिव गौतम सिंह, मशरक पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, प्रेमजीत सिंह, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,उप प्रमुख पति साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके ईस कार्य का स्वागत किया ।




Recent Comments