
मशरक के हनुमानगंज में अज्ञात वाहन के ठोकर से मोतिहारी के बाइक सवार की मौत
छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयीं। मृतक की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के रघुनाथपुर गांव क़ा सुदामा भगत ( डीलर) के रूप रूप में हुई है। पुलिस नें पॉकेट से मिले पहचान पत्र से घर क़ा पता कर पायी।

मिली जानकारी के अनुसार वे अपने संबंधी मढौरा थाना क्षेत्र के गौरा बाजार निवासी उमाकांत भगता के यहां आज ही शाम में आये हुए थे औऱ कुछ देर रुक शाम के छः बजे के आसपास गौरा से अपने घर पूर्वी चम्पारण लौट रहे थे। खैरा-मशरक रोड में मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के लाइन होटल के पास पोखरा के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर गंभीर ज़ख्मी हो गये औऱ मौके पर ही मौत बतायी जा रही हैं।




Recent Comments