परवेज़ अख्तर/सिवान:जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. बताया जाता है कि शेखदिल शेर और अली शेर के परिजनों के बीच तू-तू, मैं-मैं से मामला बढ़ कर मारपीट में बदल गया. दोनों तरफ से लाठी- डंडा खूब चला. जिसमे अलीशेर की पत्नी सबीहा खातून गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. इलाज के लिए पीएचसी लाया गया. जहां जख्मी के इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख सीवान रेफर कर दिया. जख्मी ने अपने बयान में शेर दिल शेर, नसरुद्दीन, समय राजा, अल्ताफ राजा कौसर और शेख अली शेर की पत्नी को आरोपित किया है.