
सैनिक पति के शव को देख बिलखी विधवा, कहा पति के स्थान पर करूंगी राष्ट्र सेवा,
बनियापुर (सारण)(12/11/2023)। बनियापुर प्रखंड के बलुआ गाँव निवासी प्रदुमन सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह इंडियन आर्मी में नायक के पद पर तैनात थे। 6 माह पहले ही संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा देने के लिए अफ्रिका के कांगो में गए थे और अगले मार्च में उन्हें अपने वतन लौटना था। लेकिन इसी बीच 2 नवंबर को सुबह 4 बजे धनंजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई और इसके साथ ही 6 साल पहले दुल्हन बनी खुशबू का सुहाग उजड़ गया। और उसके जीने का सहारा भी खत्म हो गया। इंडियन आर्मी में नायक के पद पर तैनात धनंजय कुमार सिंह की पत्नी खुशबू सिंह के मोबाइल की घंटी 2 नवंबर को अहले सुबह 4.30- 5 बजे बजती है। फोन उठाने पर आर्मी के तरफ से बताया जाता है कि उनके पति धनंजय कुमार सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे तो खुशबू का तो मानो संसार ही उजड़ गया। वे अवाक होकर गिर पड़ीं, बेहद ही मिलनसार स्वभाव के धनंजय की मौत की खबर सुनकर गाँव वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि अचानक भगवान ने ये सब क्यों कर दिया। घर-परिवार के साथ साथ गाँव वाले भी अब धनंजय के पार्थिव शरीर आने का बाट जोह रहे थे, आज शव आने के साथ ही भारत माता की जय,शाहिद धनंजय अमर रहे के नारों के साथ शव के सम्मान में जगह जगह तिरंगा दिख रहा था




Recent Comments