सिवान। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया बाजार में हुई तिहरे हत्याकांड में कौड़िया फतेराय के टोला निवासी आरोपित शत्रुघ्न सिंह पर भगवानपुर थाना में आठ मामले दर्ज हैं। इस संबंध में भगवानपुर हाट के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सिंह पर चोरी, मारपीट, अश्लीलता सहित अनेक मामले दर्ज हैं। वहीं मृतक कन्हैया सिंह जहरीली शराब कांड संख्या 412/24 का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था।