अनूप नारायण सिंह/पटना । ई है मिथिलेश तिवारी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वर्तमान में यह बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष है।मिथिलेश तिवारी संघर्ष के बल पर एक साधारण कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पदों पर पहुंचे ऐसे विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार इन्होंने चुनाव जीता जहां जातीय समीकरण में यह कहीं फिट नहीं बैठते कोरोना काल में कई सारे लोग कई सारे दावे कर रहे हैं पर मिथिलेश तिवारी खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सैकड़ों लोगों के लिए मददगार साबित हुए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे गोपालगंज व बिहार के कार्यकर्ताओं के लिए भी घर बैठे जो भी सहयोग हो सकता है यह कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भोजपुरी के चर्चित गायक विष्णु ओझा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद काफी गंभीर अवस्था में पहुंच चुके थे सोशल मीडिया पर उनके बेहतर इलाज को लेकर गुहार लगाई जा रही थी ऐसे में खुद कोरोनावायरस होने के बाद क्वॉरेंटाइन मिथिलेश तिवारी आगे आए और उन्होंने पटना एम्स में पहल कर विष्णु ओझा को एडमिट कराया। विगत 20 वर्षों से एक पत्रकार के रूप में मैं मिथिलेश तिवारी जी को काफी करीब से जानता हूं जमीन से जुड़े आदमी है जो ठान लेते हैं उसे पूरा करते हैं घमंड नाम की चीज दूर-दूर तक नहीं है संघर्ष के साथियों को कभी नहीं भूलते पद पावर मिलने के बाद भी उतने ही सहज रहते हैं जितना कि पहले थे। कोरोना काल में इन की पहल पर गोपालगंज जिले में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई सारे सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी कार्य किया जा रहा है। आम जनता के लिए संघर्षशील इस जन नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।