
पानापुर (सारण)बुधवार को थानाक्षेत्र के जीपूरा मे सुधा दुग्ध उत्पादन समिति के सौजन्य से पशुपालक किसानो को कैम्प जरिए पशुओ के देखरेख के संबंध मे विस्तार पूर्वक बताया गया।कैम्प मे विशेष रूप से दुधारू मवेशियो के बांझपन व अन्य रोगो और उनके निदान के संबंध मे पशुपालको को जानकारी दी।इस संबंध मे सुधा दुग्ध उत्पादन के तरफ से आये डाॅक्टर के के आजाद व ब्रज प्रकाश राय (पशु धन पर्यवेक्षक)ने संयुक्त रूप से मवेशियो के बांझपन के निदान का उपाय बताया।मौके पर सुधा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति रामदासपुर जीपुरा के संचालक रामजी राय,बीरेन्द्र कुमार, विक्रमा प्रसाद, जीतेन्द्र राय सहित भोरहॉ,जीपूरा,रामदासपुर, मोरियाॅ के दर्जनो पशुपालक व किसान उपस्थित थे।




Recent Comments