मढौरा रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा शिविर , 465 गर्भवती महिलाओं के हुये निःशुल्क स्वास्थ जांच

मढ़ौरा (सारण)
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने के नौ तारिख को रेफरल अस्पताल में लगे कैम्प में गर्ववती महिलाओं की निशुल्क जांच शिविर लगायी गयी । जिसमें 465 गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ परीक्षण करायी । अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं के स्वागत में अस्पताल परिसर में कारपेट बिछाया तो दोपहर में स्वादिष्ट भोजन भी कराया I


इस विशेष कैम्प में करीब चार सौ पैंसठ गर्भवती महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और सुरक्षित प्रसव के लिए अपना जांच कराया I अस्पताल ने गर्भवती महिला को चिकित्सीय सलाह के साथ खून जांच,अल्ट्रा साउंड, सहित अन्य जरुरी जांच निशुल्क करवाया I शिविर को लेकर अस्पताल परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था कर रखी थी I अपनी जांच के लिए अस्पताल पहुंची महिलाओं ने कारपेट बिछा देख विशेष अनुभूति हुई वही अस्पताल के तरफ से भोजन की व्यवस्था से भी महिलाएं अभिभूत दिखी I डॉ विरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की मनमानी से गर्भवती महिला को थोड़ी दिक्कत हुई I एक महिला चिकित्सकडॉ प्रतिमा गुप्ता ड्यूटी पर रही तो दूसरी तरन्नुम फातिमा दोपहर बाद बिना बताये गायब हो गई I उनके द्वारा इसकी रिपोर्ट बिभाग को भेजी जा रही है I

#क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक नयी पहल है I इसके तहत सरकारी अस्पताल में प्रत्येक महीने के नौ तारिक को गर्भवती महिला के लिए एक विशेष कैम्प को लगाना है I इस कैम्प में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराना सुनिश्चित किया गया है I महिलाओं को गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि( गर्भावस्था के चार महीने के बाद) के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाना है I इसके साथ स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए सभी आवश्यक जांच,दवाईयां और चिकित्सीय सलाह निशुल्क देना है I स्थानीय रेफरल अस्पताल में दूसरी बार आयोजित कैम्प को लेकर गर्भवती महिलाओं में काफी उत्साह दिखा I
#चिकित्सा प्रभारी ने कहा –
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अस्पताल में करीब 400 गर्भवती महिला की जरुरी जांच और चिकित्सीय सलाह दी गई I गर्भवती महिला के लिए आयोजित इस कैम्प से महिलाओं का जुड़ाव बढे इसका वे प्रयास कर रहे है I अस्पताल उन्हें अधिक सुविधा प्रदान कर सके यह लगातार कोशिश कर रहा है I
डॉ विरेश कुमार,चिकित्सा प्रभारी रेफरल अस्पताल-मढ़ौरा