बेतिया – बगहा एस डी एम एवं बाल्मीकि नगर विधायक रिंकू सिंह के नेतृत्व में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
आज दिनांक 5,6,2018,दिन मंगलवार को विश्व पर्यावरण सम्बर्धन हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर बगहा दो प्रखण्ड के नरवल-बरवल पंचायत स्थित पीपरा चौक पर पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव के सौजन्य से पर्यावरण दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री रिंकू सिंह, विशिष्ट अतिथि एसडीएम बगहा श्री घनश्याम मीणा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रो०अरविंद नाथ तिवारी तथा संचालन श्री दीपक राही ने किया।कार्यक्रम में बगहा सभी गणमान्य शामिल रहे।