प्रखंड सरपंच संघ ने किया बैठक, सभी ग्राम कचहरी के सरपंच हुए शामिल

मशरक(सारण)मशरक प्रखंड सरपंच संघ की एक बैठक सोमवार को बिनोद प्रसाद सरपंच के अध्यक्षता में हुई। मशरक तक्थ गांव में आयोजित सरपंच संघ के बैठक में सभी ग्राम कचहरी के सरपंच सामील हुए। बैठक में संघ के मजबुती पर विशेष बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय हुआ की संघ के बैठक में पारित निर्णय जिला एवं प्रदेश संगठन को सौंपा जाएगा। अंत में सभी सरपंच एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दिए और होली को धूमधाम से एवं आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोनौली के सरपंच रामबाबू सिंह, चाॅदकुदरिया के सोनू कुमार, सेमरी के हरेश्वर सिंह, जजौली के सुदर्शन पंडित, दुरगौली के मिथिलेश कुमार सिंह, अरना के रामेश्वर महतो, डुमरसन के लालबाबू राय, मदारपुर के दीपक सिंह, बंगरा के अरविंद कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।