तरैया (सारण) :

प्रखण्ड के चंचलिया गाँव मे धान के अच्छे पैदावर की जानकारी के लिए किसान शिविर का आयोजन किया गया।चंचलिया गाँव निवासी जय प्रकाश राय के खेत में पायोनियर धान की फसल बोने पर एक कठ्ठा में 1क्विंटल 12 कि.ग्रा धान हुआ है। पायोनियर धान की फसल 128 से 132 दिन में तैयार हो जाता है।और धान की बाली की लंबाई दूसरे धान की लंबाई से दो से तीन इंच लम्बा होता है। उक्त जानकारी पायोनियर सीड्स कम्पनी के जिलाधिकारी कुशल कुमार प्रसाद एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने दिया है। शिविर का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। उक्त मौके पर अशोक यादव,सुनील यादव,धर्मेन्द्र यादव,हरिशंकर राय, प्रभु राय, रविन्द्र राय, गणेश राय, रामएकबाल राय, किसान सलाहकार सुमन सिंह,जयप्रकाश राय व अन्य मौजूद थे।