दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिजली चोरी को लेकर 2 पर हुई कार्यवाई।
मझौलिया। स्थानीय मझौलिया थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए कनीय विद्युत अभियंता रविंद्र कुमार रजक ने स्थानीय मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एक आवेदन प्रेषित किया है. आवेदन में विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने दिनांक 19-11-2018 को छापेमारी के दौरान एकराम मियां पिता डोमा मियां ग्राम भोगाडी बिजली को मीटर बंद कर बाईपास करते एवं सरफराज अहमद ग्राम भोगाडी को अपने वेल्डिंग मशीन में बिना कनेक्शन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. इन दोनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु कनीय अभियंता के द्वारा स्थानीय मझौलिया थाना में आवेदन समर्पित कर दिया गया है. थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी.




Recent Comments