दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।।थाना क्षेत्र के नानोसती जौकटिया मुख्य मार्ग में बंदूक के बल पर एक बाइक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत जौकटिया के माजिद अली उर्फ मिंटू ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया है कि मंगलवार के रात करीब सवा सात बजे अपने घर से मझौलिया अपनी बाइक यामाहा से जा रहा था तभी रास्ते में नानोसती जौकटिया के बीच पुराना पुल के पास पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल पर जिसपर चार अज्ञात व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति थे जिनका मुंह बांधा हुआ था आगे से आकर ओवरटेक की जिसके कारण वह अपना मोटरसाइकिल धीरा कर लिया एवं दाहिने तरफ से निकलने का कोशिश किया तभी दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति के द्वारा उसके हेमलेट पर प्रहार कर साइड से निकलने नहीं दिया गया तथा उनके हाथ में एक देसी कट्टा बंदूक देख कर वह गाड़ी अपना छोड़कर गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। अपराधियों ने उसे काफी खोजबीन की जब वह नहीं मिला तो उसका यामाहा सलुटो मोटरसाइकिल जिसका नंबर br22ae 1405 को लेकर फरार हो गये। इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी थाना मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी ।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिल चुका है प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।एवं इस मामले में छापेमारी तेज कर दी गई है।